; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

लड़ाई में जेल तक दूंगा शिक्षकों का साथ : डा. रघुवंश : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

वैशाली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि समान कार्य के लिए समान वेतनमान मिलना चाहिए। यह कैसा विसंगतियां हैं कि एक ही काम के लिए एक आदमी को दो-तीन गुणा वेतन मिलता है।
यह बात उन्होंने भगवानपुर में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा मंगलवार को जीए उच्च विद्यालय भगवानपुर के सभा कक्ष में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी आपको वेतनमान दिया गया है। लेकिन आने वाले समय में समान वेतन दिया जायेगा। इसके लिए मैं जेल जाने तक की लड़ाई में साथ दूंगा।

समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ हिमांशु ने की। जबकि मंच संचालन मो. कादीर ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए लालगंज विधायक अन्नू शुक्ला ने कहा कि वे लालगंज की बहू हैं और अपने ससुराल को बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा में अव्वल देखनी चाहती हैं। समारोह को प्रखंड प्रमुख रेणु राय, बीडीओ नरेन्द्र कुमार, बीईओ संत कुमार सहित दर्जनों शिक्षकों ने संबोधित किया। समारोह में अतिथियों को अंग वस्त्र से तथा आंदोलनकारी प्रखंड के 65 शिक्षकों को मेडल से सम्मानित किया गया।


सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news