; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

कुंडली मारकर बैठे हैं दर्जनों फर्जी शिक्षक : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

मुंगेर। पटना उच्च न्यायालय द्वारा फर्जी शिक्षकों को स्वेच्छा से इस्तीफा देने के लिए दो सप्ताह का समय देकर भले ही राहत दे दी है। लेकिन खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र में दर्जनों फर्जी शिक्षक अब भी कुंडली मारकर बैठे हुए हैं। ऐसे फर्जी शिक्षकों को न तो पटना उच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करने की फिक्र है और न ही कार्रवाई किये जाने का डर ।
चर्चा है कि खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र में पांच दर्जन से अधिक फर्जी शिक्षक कार्यरत हैं। जो पटना उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी अपना इस्तीफा सौंपने को तैयार नहीं हैं। पूर्व में जब पटना उच्च न्यायालय ने 9 जुलाई तक फर्जी शिक्षकों को स्वेच्छा से अपना इस्तीफा देने पर माफ करने की बात कही गई थी तो अनुमान लगाया जा रहा था कि खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र से बड़ी संख्या मे फर्जी शिक्षक अपना इस्तीफा देंगे। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं। सूत्रों की माने तो ऐसे फर्जी शिक्षक अब भी अपने बचाव के लिए जुगत लगाने में जुटे हुए हैं। लोगों में चर्चा है कि जिन फर्जी शिक्षकों ने इस्तीफा दिया है, उनके फर्जी होने को लेकर लोगों को अंदेशा तक नहीं था। जबकि ऐसे शिक्षक जिनके बारे में चर्चा है कि वे गलत प्रमाण पत्र के सहारे नियोजित हो गए, वे अब भी विद्यालयों में डटे हुए हैं। इधर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि नियत समय तक इस्तीफा नहीं देने वाले फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news