; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी की शिकायत : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

लसीसराय। हलसी प्रखंड में प्रखंड शिक्षक नियोजन 2014-15 के अंतिम मेधा सूची में हेरा फेरी करने का आरोप लगाते हुए प्रखंड प्रमुख सावित्री देवी ने बीडीओ को आवेदन देकर मामले की जांच कर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। प्रखंड प्रमुख सावित्री देवी ने बताया कि प्रखंड शिक्षक नियोजन 2014-15 के अंतिम मेधा सूची में प्रखंड नियोजन इकाई के अध्यक्ष होने के नाते प्रमुख से हस्ताक्षर नहीं करवाया गया है। तथा बीईओ से मेधा सूची की जानकारी मांगे जाने पर टालमटोल किया जा रहा है।
प्रमुख ने जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी आवेदन देकर पूरे मामले की जांच करने की मांग की है। इधर प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति के सदस्य सह बीईओ हलसी मु. नसीम उद्दीन अहमद ने प्रमुख द्वारा नियोजन प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत को निराधार बताते हुए कहा कि नियोजन संबंधित सभी अभिलेख प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय को 13 जून 2015 को उपलब्ध करा दिया गया है। 
सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news