; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

नियोजित शिक्षकों में जश्न का माहौल : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

नवादा। वेतनमान की घोषणा के बाद नियोजित शिक्षकों में जश्न का माहौल है। नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ ने नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू को बधाई दी है। साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी बधाई दी। नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार भारती ने कहा कि तमाम नियोजित शिक्षकों के संघर्ष के कारण ही इतनी बड़ी खुशी हासिल हुई है। नियोजित शिक्षक पवन कुमार, राजीव रंजन, शिव शंकर प्रसाद, डा. शिव शंकर, मनोज कुमार, अमरेंद्र कुमार, नागेंद्र उपाध्याय, पंकज कुमार, अजय कुमार आदि ने भी खुशी जाहिर की है। दूसरी ओर नियोजित शिक्षक रंजीत कुमार ने भी वेतनमान की घोषणा पर मुख्यमंत्री को बधाई दी है।

पकरीबरावा में नियोजित शिक्षकों को बिहार सरकार के द्वारा नियमित किए जाने पर जश्न मनाया गया। इस जश्न में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। इस बाबत प्रखंड नियोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष शम्भु प्रसाद यादव ने बताया कि देर से ही सही नीतीश सरकार ने हमें खुशी दे ही दी। इस मौके पर जितना भी जश्न मनाया जाए वो कम ही होगा।


सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news