; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

फर्जी शिक्षक नौ तक दें त्याग पत्र, नहीं तो दर्ज होगी प्राथमिकी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

भागलपुर। जिले में प्राथमिक से लेकर इंटर स्तर तक के विद्यालयों में फर्जी तरीकों से नियोजित शिक्षक नौ जुलाई तक स्वेच्छा से त्याग पत्र अपने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को सौंप दे। अन्यथा उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ेगी और अब तक भुगतान किए गए मानदेय की पूरी राशि भी वसूली जाएगी। उक्त बातें शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी फूल बाबू चौधरी ने कही। डीइओ ने सभी प्रधानाचार्यो को फर्जी शिक्षकों द्वारा दिए गए त्याग पत्र की सूची जिला कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करने का निर्देश दिया है।

शुक्रवार को डीइओ ने मारवाड़ी पाठशाला में सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्य की बैठक ली। बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिया कि जिले के 47 उच्च विद्यालयों में शौचालय निर्माण के लिए राशि आवंटित की गई है। उक्त कार्य को 30 जून तक पूरा कर अनिवार्य रुप से रिपोर्ट दें। अन्यथा लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। डीइओ ने कहा कि सभी विद्यालयों से कोटि वार छात्र-छात्राओं की सूची ली गई है जो शनिवार को पटना में होने वाली बैठक में राज्य सरकार के शिक्षा विभाग को सौंपी जाएगी। ताकि जिले के बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news