; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

फर्जी शिक्षकों की जांच को बांका पहुंची निगरानी टीम : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

जागरण संवाददाता, बांका : बांका की शिक्षक बहाली में फर्जीवाड़ा जांचने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम सोमवार को बांका पहुंच गयी है। टीम में शामिल इंस्पेक्टर सुशील कुमार सोमवार को दिन भर डीपीओ स्थापना कार्यालय में बैठ कर शिक्षकों की कुंडली खंगालते दिखे। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी को दो दिनों का समय दिया गया है। वे सभी शिक्षकों का स्वभिप्रमाणित शैक्षणिक प्रमाण पत्र की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी उन्हें उपलब्ध कराएंगे। साथ ही सभी नियोजन समिति से 2006 से अब तक की सभी बहाली का मेधा सूची मांगी गयी है।
इसी आधार पर वे इसका मिलान कर जांच कार्य को आगे बढ़ाएंगे। प्रमाण पत्र को सत्यापन के लिए संबंधित विश्वविद्यालय, बोर्ड और प्रशिक्षण संस्थान को भेजना है। इसमें कुछ महीने का वक्त निश्चित रूप से लगेगा। लेकिन, फर्जीवाड़ा से बहाल किसी शिक्षक को बख्सा नहीं जाएगा। निगरानी अधिकारी ने बताया कि नियोजन में फर्जी प्रमाण पत्र या अन्य तरीके से फर्जीवाड़ा की बात सच साबित होने पर नियोजन समिति को भी नहीं बख्सा जाएगा। फर्जी शिक्षक के साथ नियोजन समिति के संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी फर्जीवाड़ा की प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी। अब तक बहाल शिक्षकों के प्रमाण जांच कराये बगैर ही वेतन देना गंभीर मामला है। यह जिम्मेवारी नियोजन समिति की बनती है। इसकी जांच पूरी तरह निगरानी के पास है। उन्होंने बताया कि बांका में अधिकांश माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों का डाटा प्राप्त हो गया है। प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों का डाटा संग्रह का काम बीआरसी स्तर पर चल रहा है। उन्हें भी दो दिनों के अंदर सभी कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया है। 

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news