; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

नियोजित शिक्षकों के वेतन के संबंध में विचार के लिए समिति का गठन : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

पटना - बिहार में नियोजित शिक्षकों के वेतन के संबंध में विचार के लिए राज्य के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में उनके आवास पर आज शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों पर आहुत बैठक में नियोजित शिक्षकों के वेतन के संबंध में विचार के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।
इस समिति में राज्य के विकास आयुक्त, प्रधान सचिव वित, प्रधान सचिव शिक्षा, प्रधान अपर महाधिवक्ता ललित किशोर सदस्य होंगे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उक्त समिति एक माह के अंदर अपनी अनुशंसा सरकार को समर्पित करेगी। बैठक में शिक्षा मंत्री पी.के. शाही, वित मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, विकास आयुक्त एस.के. नेगी, प्रधार अपर महाधिवक्ता ललित किशोर, प्रधान सचिव वित रामेश्वर प्रसाद, प्रधान सचिव शिक्षा आर.के. महाजन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डी.एस,. गंगवार, मुख्यमंत्री के सचिव चंचल कुमार और अतीश चन्द्रा भी उपस्थित थे।

Important News for Today's



सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news