बिहार राज्य में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। राज्य में जल्द ही बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति होने की तैयारी शुरू हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता से की इस साल बिहार राज्य में जल्द ही 45000 हजार से भी अधिक पदों पर होने वाली इस भर्ती में प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की बहाली की जा रही है।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Advertisement
डीएओ के फरमान से शिक्षक नाराज, आंदोलन की चेतावनी
शेखपुरा । एक संवाददाता
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की बैठक शहर के मॉडल स्कूल के सभागार में हुई। डीईओ द्वारा नियोजित शिक्षकों की 15 प्रतिशत वेतन वृदि के लिए विभिन्न प्रकार के मांगे गए कागजात के फरमान को बेतुका बताते हुए नाराजगी जतायी गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार ने किया। शिक्षकों ने डीईओ के मनमाने रवैये के खिलाफ आन्दोलन की चेतावनी दी।
फर्जी शिक्षकों कार्रवाई नहीं कर रहे चंडी बीडीओ पर गिरेगी गाज
डीएम के आदेश के बाद कई बार कार्रवाई को लिखा गया पत्र
चंडी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महकार में फर्जी शिक्षक थे तैनात
लदनियां के 24 शिक्षकों के वेतन पर लगी रोक
लदनियां प्रखंड में पंचायत नियोजन इकाई द्वारा नियोजित शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है। लक्ष्मीनियां पंचायत के 24 नियोजित शिक्षकों के तत्काल वेतन पर रोक लगाते हुए सभी संलिप्त कर्मी और अधिकारियेां को चिन्हित करने और अनुशासनिक कार्रवाई का निर्णय लिया गया है।
सामाजिक विज्ञान के तीन शिक्षकों का नियोजन रद्द
झंझारपुर में उर्दू विषय के कैंप में सामाजिक विज्ञान के तीन शिक्षकों के नियोजन को रद्द करने का आदेश जारी किया गया है। वर्ष 2016 में उर्दू कैंप में सामाजिक विज्ञान के तीन शिक्षकों का नियोजन कर दिया गया। शिकायत के बाद तत्कालीन डीपीओ स्थापना ने इन सभी तीन शिक्षकों के नियोजन को बताते हुए नियोजन रद्द करने की अनुशंसा की थी। लेकिन मामले को इतने दिनों तक रफा दफा करने की कोशिश होती रही।
बिहार में शिक्षक बहाली पर पाबंदी नहीं लगेगी:शिक्षा मंत्री ने कहा- कोरोना पाबंदियों का असर नियोजन पर नहीं पड़ेगा, नियुक्ति पत्र समय से देंगे
कोरोना पर नियंत्रण के लिए सरकार ने कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इन प्रतिबंधों के बाद शिक्षक नियोजन से जुड़े अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ी हुई है, लेकिन शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने स्पष्ट किया है कि कोविड की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों का असर छठे चरण के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक नियोजन की चल रही प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा।