E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Advertisement
Bihar Police Academy Recruitment 2022: बिहार पुलिस एकेडमी में भर्ती, नहीं देनी होगी कोई परीक्षा, यहां देखें
हाइलाइट्स
बिहार पुलिस अकादमी में होगी भर्ती।
किंडरगार्टन में होगी टीचर की भर्ती।
प्रतिमाह दिए जाएंगे 10,000 रुपये।
अगर
बिहार में शिक्षक या शिक्षिका बनने का ख्वाब रखते हैं और वैकेंसी का
इंतजार कर रहे हैं तो आपका यह इंतजार अब खत्म हो गया है। बिहार पुलिस
अकादमी ने शिक्षक/शिक्षिका पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से
किंडरगार्टन में टीचर की भर्ती (Bihar Police Academy Teacher Recruitment
2022) की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस पद पर नौकरी करना चाहते हैं वे सभी
डॉक्यूमेंट लेकर 1 सितंबर 2022 को सुबह 10:30 बजे तक बिहार पुलिस अकादमी,
राजगीर प्रशासनिक भवन में उपस्थित होंगे। उम्मीदवार ध्यान दें कि यह भर्ती
पूर्णत: अस्थाई होगा जिसमें केवल 9 महीनों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया
जाएगा। चयन प्रक्रिया इन
पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी
होगी और उनका चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। साथ ही इस भर्ती के लिए
ऑनलाइन आवेदन नहीं किए जाएंगे बल्कि बिहार पुलिस अकादमी में ऑफलाइन मोड में
डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए जाना होगा।