; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

शिक्षक संघ में फूट डालने की हो रही कोशिश

कटिहार। बलरामपुर प्रखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा समान काम के लिए समान वेतन सहित अन्य मांगों के समर्थन में पल्स टू उच्च विद्यालय तेलता के प्रांगण में आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। बता दें कि इन मांगों को लेकर शिक्षक एक पखवाड़े से हड़ताल पर हैं।

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम ने किया। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने तक हड़ताल पर रहने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार शिक्षकों पर जुल्म ढा रही है। साथ ही शिक्षक संघों में फूट डालने की भी कोशिश कर रही है। सरकार का एकमात्र उद्देश्य शिक्षक आंदोलन को कमजोर करना है। अनिश्चितकालीन हड़ताल में अन्य संघों के शिक्षकों की भागीदारी भी बढ़ रही है। इस अवसर पर प्रखंड कमेटी के सचिव वीरेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष अमृश यादव, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मल्लिक, मु. मजाहिर, सदानंद यादव, सुभाष यादव, शाहबाज आलम, नौशाद आलम, राजुलाल चौधरी, सरफराज आलम, मु. हाशिम, असकंदर आजम, भूपाल दास, हरिशंकर दास, काजी अनवर सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद थे।

UPTET news