; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

मांगों को लेकर जारी रहा शिक्षकों का धरना

कटिहार। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले नियोजित शिक्षकों का समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल जारी है। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर वे धरना-प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
समाहरणालय के समक्ष आयोजित धरना की अध्यक्षता दयाशंकर झा ने की। श्री झा ने कहा कि शिक्षकों के साथ दंडात्मक रवैया अपनाकर नियोजित शिक्षकों के आंदोलन को दबाने का काम किया जा रहा है। कहा कि नियोजित शिक्षक सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर डटे रहेंगे। जिले के सभी नियोजित शिक्षक विद्यालय में पठन-पाठन कार्य ठप कर चुके हैं। सरकार यदि जल्द ही इन मांगों को पूरा नहीं करती है तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अब्दुल कलाम आजाद, गणेश कुमार, संजय यादव, मु. नूर आलम, अंकिता राज, देवेंद्र कुमार, अबजल हुसैन सहित कई शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे। 

UPTET news