; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

शिक्षक को नहीं बनाने दी जा रही उपस्थिति

कटिहार। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोगांव में योगदान करने के बाद भी उपस्थिति नहीं बनाने देने को लेकर शिक्षक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन दिया है।
मालूम हो की जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा जारी पत्र के आलोक में प्रोन्नति होने पर शिक्षक रंजन कुमार विश्वास का स्थानांतरण भोगांव विद्यालय में किया गया है। लेकिन उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक उसे योगदान करने नहीं दिया। बाद में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्वयं विद्यालय पंहुच शिक्षक का योगदान करवाया। इसके बावजूद शिक्षक को उपस्थिति बनाने नहीं दिया जा रहा है। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। शिक्षक विकलांग हैं। इस संबंध में शिक्षक ने डीइओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। 

UPTET news