; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

डीइओ ने शिक्षकों का प्रतिनियोजन किया रद

रोहतास। विभागीय प्रधान सचिव के पत्र के आलोक में डीईओ डा. अशोक कुमार ¨सह ने प्रतिनियोजित सभी शिक्षकों का डेपुटेशन को रद करते हुए उन्हें पत्र प्राप्ति के 24 घंटा के अंदर मूल विद्यालय में वापस जाने का निर्देश दिया है। आदेश अनुपालन कराने की जिम्मेदारी संबंधित प्रखंड के बीईओ को दी गई है।

डीईओ डा. अशोक कुमार ¨सह ने बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत शिक्षकों का प्रतिनियुक्ति को वर्जित किया गया है। सिर्फ वैसे स्कूलों में शिक्षक का प्रतिनियोजन किया जाएगा जहां विद्यालय बंद है या फिर वहां सिर्फ एक शिक्षक कार्यरत हैं। बहुसंख्यक शिक्षक वाले स्कूल व अन्य दूसरे कार्य के लिए प्रतिनियोजन प्रतिबंध लगाया गया है। बावजूद जो शिक्षक डेपुटेशन पर रहेंगे, उनका वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा। सदर प्रखंड के बीईओ भीम ¨सह की माने तो प्रखंड में दर्जन भर शिक्षक प्रतिनियोजन पर कार्यरत हैं।
सासाराम में प्रतिनियुक्ति पर शिक्षक
नाम मूल स्कूल प्रतिनियुक्ति स्थल
माधुरी कुमारी मवि चंदवा डिहरी मवि फजलगंज
ज्योति कुमारी मवि विसोडिहरी मवि गौरक्षणी
धर्मशीला देवी मवि महुली मवि गौरक्षणी
पूनम कुमारी मवि खुढ़नु मवि फजलगंज
विपीन कुमार मवि धौदाढ़ क. मवि बजरंग पाठशाला
रामाशंकर राय मवि मोर खुर्द मवि सेमरा
अमरजीत ¨सह मवि सिकुही प्रावि करनसराय बालक
हरिशंकर ¨सह उमवि चौबे बहुआरा मवि मुरादाबाद
उदय नारायण मवि अहरांव डीपीओ स्थापना कार्यालय
रीचालु पीयूष मवि किला नगर परिषद कार्यालय

प्रमोद कुमार शुक्ला मवि मुरादाबाद अनुमंडल कार्यालय सासाराम
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news