; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

बकरीद के पूर्व मिले नियोजित शिक्षकों को वेतन

लखीसराय। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुन्दन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बकरीद के पूर्व जिले के नियोजित शिक्षकों का लंबित वेतन भुगतान करने की मांग जिला शिक्षा पदाधिकारी से की है। उन्होंने कहा रामगढ़ चौक, हलसी एवं पिपरिया प्रखंड के 375 नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान करने को लेकर सरकार द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को राशि का आवंटन कर दिया गया है।
इसके बावजूद नियोजित शिक्षक वेतन पाने से वंचित हैं। उन्होंने नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान के प्रति उदासीन पदाधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जिले के 2,700 नियोजित शिक्षकों को तीन माह का वेतन नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से ऐसे शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु राशि का आवंटन करने की भी मांग की है। इधर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) श्याम बाबू राम ने बताया कि बिहार सरकार मद के शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए जिला कोषागार से स्वीकृति मिल गई है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news