; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

सैकड़ों शिक्षक प्रवरण वेतनमान से वंचित

बेगूसराय : जिले के माध्यमिक शिक्षकों को वर्ष 1993 से प्रवरण वेतनमान देने के लिए जिला माध्यमिक शिक्षक संघ बेगूसराय के पूर्व सचिव सुधाकर राय के नेतृत्व में अवकाश प्राप्त शिक्षकों के एक शिष्टमंडल ने शिक्षा मंत्री, भू-राजस्व मंत्री, विधान पार्षदों एवं नगर विधायक को ज्ञापन समर्पित किया.
नगर विधायक अमिता भूषण की पहल पर मंत्री एवं विधान पार्षदों ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया है कि इस दिशा में नियमानुसार सार्थक कम उठाये जायेंगे.
सेवानिवृत शिक्षक सुरेश प्रसाद सिंह, श्यामनंदन प्रसाद सिंह, कुश्वेवर सिंह, लिपिक पंकज कुमार आदि के साथ सुधाकर राय द्वारा शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी, विधायक व विधान पार्षदों को समर्पित ज्ञापन में कहा गया कि दरभंगा प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक की हठधर्मिता के कारण बेगूसराय जिले के सैकड़ों शिक्षक प्रवरण वेतनमान से वर्ष 1993 से ही वंचित हैं.

जबकि प्रदेश के अन्य जिले के शिक्षकोें को यह वेतनमान मिल चुका है.
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news