; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

अधिकारियों के सुस्त रवैये पर भड़के डीइओ

बेगूसराय सदर : प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के सुस्त रवैये पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। उन्होंने सभी सुस्त पदाधिकारियों को ससमय काम नहीं पूरा करने पर कार्रवाई करने की धमकी भी दी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में डीइओ ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई थी। बैठक में उपस्थित बीइओ से उन्होंने पिछले बैठक में बीइओ को सौंपे गए कार्यों की समीक्षा की। जिसमें यह बात उभर कर आई कि कई प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों ने अब तक टास्क पूरा नहीं किया है। इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश साफी ने सभी को ससमय टास्क पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं, डीपीओ स्थापना धनंजय उपाध्याय, डीपीओ माध्यमिक महेंद्र पोद्दार ने भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से दिए गए कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। वहीं, दूसरी ओर जिलाधिकारी ने विजय कारगिल भवन में भी शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीएम नौशाद यूसुफ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को शिक्षा विभाग की निर्धारित टारगेट को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी विभागों से उनके कार्यों की जानकारी भी ली।

Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news