; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

बिहार में शिक्षक नियोजन का शेड्यूल तैयार, 10 जून के बाद नियुक्ति

पटना। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का राज्य के सरकारी हाईस्कूल व प्लस टू स्कूलों में नियुक्त होने का इंतजार पंचायत चुनाव की आचार संहित समाप्त होते ही खत्म हो जाएगा। शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन का शेड्यूल तैयार कर लिया है।
इसे अनुमोदन के लिए शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के पास भेजा गया है। प्रधान सचिव और शिक्षा मंत्री की स्वीकृति मिल गई तो 10 जून से नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नियुक्ति सितंबर तक जाकर पूरी होगी। सामान्य विषयों के साथ ही संगीत और कम्प्यूटर शिक्षकों का भी नियोजन होगा। इन दोनों श्रेणियों के शिक्षकों के नियोजन को लेकर भी लम्बे समय से गतिरोध था।
दो-तीन मर्तबा शेड्यूल जारी होने के बाद भी नियुक्ति की प्रक्रिया कुछ असमंजस को लेकर रोक दी गई थी। हालांकि तमाम गतिरोध समाप्त हो चुका है। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) ने बिहार को निर्देशित कर दिया है कि संगीत और कम्प्यूटर शिक्षकों के नियोजन में बीएड की डिग्री जरूरी नहीं है। अब दोनों विधाओं की मान्य डिग्रियों पर भी शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news