; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

बिहार : शादी के दिन भी शिक्षिका ने नहीं ली छुट्टी

छपरा। देश में शिक्षा के गिरते स्तर पर लगातार शिक्षकों की भूमिका के बारे में बहस होती रहती है। शिक्षकों के लिए अब यह पेशा सेवाधर्म तो नहीं रहा पर बिहार में महिला शिक्षिका ने बच्चों को पढ़ाने की प्रतिबद्धता की नई मिसाल पेश की है।
सारन जिले की अध्यापिका तातहर फातिमा ने अपनी शादी और यहां तक कि अपनी विदाई के लिए भी छुट्टी नहीं ली। अपने इस कदम से फातिमा ने अपने सहकर्मियों के बीच प्रभावशाली छवि बना ली है।

सारन जिले के एक सरकारी प्राइमरी उर्दू स्कूल की टीचर फातिमा शनिवार को अपने निकाह के दिन भी स्कूल गईं। उन्होंने रोज की ही तरह बच्चों को पढ़ाया। शाम को निकाह होना था। ठीक ऐसा ही उन्होंने दूसरे दिन भी किया। वह सुबह स्कूल गईं और बच्चों को पढ़ाया। इसके बाद उनकी विदाई हुई। यह पूछने पर कि उन्होंने शादी के लिए छुट्टी क्यों नहीं ली? फातिमा ने बताया कि मेरे लिए विद्यार्थी ही मेरी पहली प्राथमिकता हैं। मुझे शादी के लिए लंबी छुट्टी लेने का विचार बिलकुल पसंद नहीं है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news