; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

शंभूगंज से फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बांका। वर्षों से फरार फर्जी शिक्षक प्रशांत झा को शंभूगंज पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया है। मालूम हो कि क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पहड़ी मोहनपुर में उक्त शिक्षक 1991 से ही फर्जी तरीके से नौकरी कर रहा था।

2007 में जब अनुकंपा पर आधारित शिक्षकों की जांच हुई तो प्रशांत का असली चेहरा सामने आया। तब जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर शंभूगंज बीइओ विनय कुमार ¨सह ने थाना में कांड संख्या 138/07 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी। उसके बाद से ही शिक्षक भूमिगत हो गया था। प्रशांत, भोला झा नाम से नवगछिया के चकरामी में रहने लगा। वहीं झाल मूढ़ी बेचने का धंधा कर रहा था। कांड के अनुसंधानकर्ता शंकर मिस्त्री ने बताया कि शिक्षक को गिरफ्तार करने के लिए दो बार नवगछिया पहुंचे। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इससे पूर्व इस कांड में पांच अनुसंधान कर्ता बदल गए किसी को कुछ पता नहीं चल सका। बताया कि उक्त शिक्षक ने नौकरी के कुछ माह बाद ही छत्रहार गांव के शेखर झा की पुत्री जूली से शादी रचा ली थी। ससुराल से सुराग मिलने के बाद उसे पकड़ा जा सका। मालूम हो कि शंभूगंज प्रखंड में अभी भी बड़ी संख्या में फर्जी शिक्षक नौकरी कर रहे हैं। निगरानी जांच के दौरान इसमें कई और चेहरा सामने आ रहा है। जांच पूरा होने के बाद इन पर कार्रवाई होगी।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news