मधेपुरा। राज्य सरकार की ओर से नियोजित शिक्षकों को दिए जाने वाले वेतनमान पर शिक्षक संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संघ ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शिक्षकों के साथ यह धोखेबाजी की गई है। शिक्षक संघ राज्य सरकार के विरोध में आंदोलन तेज करने की बात कही है। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ एवं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने इस पर कड़ा एतराज जताया है।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Advertisement
फर्जी शिक्षिका जांच के दायरे में : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
धोरैया: शिक्षक बहाली में हुए फरजीवाड़ा की पोल धीरे-धीरे खुलनी शुरू हो गयी है़ धोरैया में चार फर्जी शिक्षकों के पकड़ाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और फर्जी शिक्षिका जांच के दायरे में फंस गयी है. साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद द्वारा प्रदत्त प्रमाणपत्र पर नियोजित शिक्षिका से बीडीओ सह प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति सचिव धोरैया द्वारा अमान्य प्रमाणपत्र पर बहाल रहने के कारण स्पष्टीकरण पूछा गया है़ प्रोन्नत मध्य विद्यालय कुमरडीह में पदस्थापित पंचायत शिक्षिका नीलम कुमारी पंचायत शिक्षक नियोजन समिति ग्राम पंचायत चलना द्वारा नियोजित की गयी है़.
माध्यमिक शिक्षक नियोजन का शिड्यूल जारी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
प्लस टू शिक्षक एवं कंप्यूटर शिक्षक की भी होगी बहाली
लखीसराय। राज्य सरकार ने एक बार फिर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में खाली पदों के विरूद्ध शिक्षकों को पुन: नियोजन को लेकर नया शिड्यूल जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक आर.बी. चौधरी ने आदेश जारी कर संबंधित नियोजन इकाई के सचिवों को इसकी जानकारी दी है। विदित हो कि जिले में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक के करीब 300 से अधिक रिक्त पद है। पहली बार संगीत विषय और कंप्यूटर शिक्षक की भी बहाली होगी। विभाग द्वारा उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को नियोजन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने संबंधित निर्देश दिया है।
फर्जी डिग्री पर बहाल शिक्षिका ने दिया इस्तीफा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
सारण। सारण जिले में फर्जी डिग्री पर बहाल नियोजित शिक्षकों का इस्तीफा देने का सिलसिला बुधवार को शुरू हो गया। पहला खाता सदर प्रखंड की उत्क्रमित मध्य विद्यालय मगाही डीह की शिक्षिका मंजू कुमारी ने इस्तीफा देकर खोला है। शिक्षिका मंजू कुमारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह को आज ही अपना इस्तीफा सौंपा। जिसके बाद एचएम ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ललित नारायण रजक को शिक्षिका का इस्तीफा सौंप दिया। उल्लेखनीय हो कि मंजू कुमारी की नियुक्ति वर्ष 2006 में हुयी थी।
फर्जी प्रमाणपत्रों की जांच आसान नहीं : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
खगड़िया/परबत्ता: जिले में बीते कुछ सप्ताह से नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच की प्रक्रिया चल रही है. इस क्रम में सभी नियोजन इकाइयों से प्रमाणपत्रों समेत सभी आवश्यक दास्तावेजों मेधा सूची की छायाप्रति की मांग की गयी है. इन दास्तावेजों को उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में जांच करने वाली एजेंसी बिहार सरकार की निगरानी विभाग को उपलब्ध कराया जायेगा. निगरानी विभाग के पदाधिकारी जिला मुख्यालय में कई बार बैठक कर प्रपत्र भी जारी कर चुके हैं. 21 बिंदुओं के इस प्रपत्र में सभी शिक्षकों का ब्योरा जमा करने का निर्देश दिया गया था. उसे बढ़ाकर अब 29 बिंदुओं का प्रपत्र जारी किया गया है. नियोजन इकाइयों को इस प्रपत्र के अलावा सीडी में विवरण मांगा गया है.
बांका में और बढ़ेगी फर्जी शिक्षकों की तादात : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
बांका। बांका में फर्जी शिक्षकों की तादात छह सौ से बढ़कर अब हजार पार कर सकती है। इसके बावजूद फर्जी शिक्षकों का इस्तीफा अब तक रफ्तार नहीं पकड़ सका है। हाईकोर्ट के निर्देश पर सरकार ने इसके लिए नौ जुलाई का डेटलाइन जारी कर रखा है। फर्जीवाड़ा का असली मामला अब पंचायत और प्रखंड शिक्षकों के प्रमाण पत्र सत्यापन का काम शुरू होने पर सामने आ रहा है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो फर्जी प्रमाण पत्र का सत्यापन कर रही है। अब तक उच्च माध्यमिक और माध्यमिक शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़ा का बहुत कम मामला सामने आने पर निगरानी टीम हताश हो गयी थी।
अमान्य सर्टिफिकेट पर शिक्षक कर रहे हैं नौकरी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
सीतामढ़ी : हाइ कोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार के स्तर से विज्ञापन निर्गत किये जाने के बावजूद अवैध रूप से नियोजित शिक्षक अब भी स्कूल में बने हुए हैं. डीइओ के बार-बार के पत्र के बावजूद संबंधित प्रखंड शिक्षकों का नियोजन रद्द करने से बीडीओ कतरा रहे हैं. वैसे, बीडीओ को हर हाल में अमान्य प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षक व शिक्षिकाओं के नियोजन को रद्द करना पड़ेगा.
नियोजित शिक्षकों ने बीडीओ को सौंपा चेक : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
जमुई। बुधवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले नियोजित शिक्षकों ने प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन को लेकर बीडीओ मनोज मुर्मू को चेक सौंपा। इस मौके पर बीडीओ मनोज मुर्मू ने नियोजित शिक्षकों को सामाजिक कायरें में भागीदारी निभाने हेतु बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में शिक्षकों का स्थान सबसे ऊपर है। ऐसी स्थिति में शिक्षकों ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर समाज के अन्य लोगों के लिए दर्पण का काम किया है।