; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

नियोजित शिक्षकों का हो वेतन - वीरकेश्वर : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

जागरण प्रतिनिधि, बांका : विधान पार्षद वीरकेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि बेरोजगारों को प्रतिमाह एक हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता मिलना चाहिए। इसके लिए वे प्रयासरत हैं। चुनाव के बाद इसकी लड़ाई वे लड़ेंगे। श्री सिंह गुरुवार को भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोसी स्नातक चुनाव के लिए सभी जिले का दौरा किया जा रहा है।
स्नातकों को मतदाता बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद नियोजित शिक्षकों को वेतनमान दिये जाने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे। इसके अलावा वित्त रहित कालेज को सही ढंग से अनुदान मिले इसका प्रयास भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिले में एक प्रेस भवन भी बनायी जाएगी। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, क्रीड़ा मंच के प्रदेश महामंत्री मनोज यादव, जिला महामंत्री जयशंकर चौधरी, हरेकृष्ण पाण्डेय, दिगम्बर यादव, रणधीर पाण्डेय, जिला मंत्री सुंदर बेसरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
http://e-bihargovjobs.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news