; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

फर्जी शिक्षकों पर विभाग का शिकंजा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

संवाद सहयोगी, जमुई: तृतीय चरण में नियोजित शिक्षकों में बड़े पैमाने पर फर्जी शिक्षकों की बहाली का मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग द्वारा इंटरनेट से शिक्षक दक्षता परीक्षा (टीईटी) के प्रमाण पत्र की जांच कराने के बाद 79 शिक्षक फर्जी निकले। विभाग ने पहले चरण के तहत 350 नव नियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की। जिसमें फर्जी के अलावा स्कैन प्रमाण पत्र के आधार पर नियोजन का मामला पकड़ा गया।
टीईटी पास अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र का स्कैनिंग कर नियोजित होने वालों में सर्वाधिक जमुई व खैरा प्रखंड के हैं। डीईओ ने बीईओ को फर्जी नियोजित शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही अन्य नव नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मांग की है ताकि जांचोपरांत नियोजित शिक्षकों को वेतनमान मुहैया कराया जा सके।

पदाधिकारी ने कहा:

जिला शिक्षा पदाधिकारी बीएन झा ने कहा कि फर्जी व स्कैन प्रमाण पत्रों पर नियोजित हुए शिक्षकों की संख्या में इजाफा होगा। दूसरे चरण में भी प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। साथ ही उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

प्रखंडवार फर्जी शिक्षकों की संख्या

जमुई 3

खैरा 5

अलीगंज 9

झाझा 5

चकाई 6

सिकन्दरा 1




सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news