बिहार इंटर परीक्षा 2026 के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 40 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कड़ा एक्शन लिया है। जांच में सामने आया कि कुछ शिक्षक समय पर केंद्र पर उपस्थित नहीं थे तो कुछ ने परीक्षा संचालन में रुचि नहीं दिखाई।
शिक्षा विभाग ने इसे परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता से जुड़ा मामला बताया है। अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में थोड़ी सी ढिलाई भी नकल, अव्यवस्था और विवाद को जन्म दे सकती है।
कार्रवाई के तहत संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और दोष सिद्ध होने पर कठोर विभागीय दंड तय है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में बोर्ड परीक्षा में लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।