; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

यूपी, दिल्ली, राजस्थान के छात्र भी कर रहे बिहार दूरदर्शन पर चल रही 9वीं से 12वीं की कक्षाओं में पढ़ाई

बिहार दूरदर्शन पर चल रहे 9वीं से 12वीं की कक्षा में दूसरे राज्यों के विद्यार्थी भी पढ़ाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं ये विद्यार्थी उन राज्यों के निजी स्कूलों के छात्र और छात्राएं हैं। जब इन्हें कुछ समझने में दिक्कतें होती है तो बिहार शिक्षा परियोजना परिषद से संपर्क भी करते हैं।

ज्ञात हो कि लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद है। ऐसे में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए दूरदर्शन पर कक्षाएं शुरू हुई। एक से 12वीं तक की कक्षाएं अलग-अलग समय पर चल रही हैं। ऐसे में 9वीं से 12वीं के बीच एनसीईआरटी की पढ़ाई का फायदा निजी स्कूल के विद्यार्थी भी फायदा उठा रहे हैं। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा यूनिसेफ की मदद से ये कक्षाएं चलायी जा रही हैं।

गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छतीसगढ़ आदि राज्यों के नौवीं से 12वीं के विद्यार्थी हर दिन यू-ट्यूब पर भी कक्षाओं को देखते और उसे समझते हैं। अधिकतर छात्र कक्षा करने के बाद कांमेंट बॉक्स में जाकर कक्षा की तारीफ भी कर रहे हैं। पटना डीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि दूरदर्शन की कक्षा का फायदा दूसरे राज्य के बच्चे भी उठा रहे हैं।

UPTET news