; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

आदेश / नियोजित माघ्यमिक शिक्षक 7 वर्ष सेवा के बाद ही 3 साल का ले सकेंगे अवैतनिक अवकाश

पटना. नियोजित माध्यमिक शिक्षक और पुस्तकालयाध्यक्ष अब नियोजन की तिथि से 7 वर्ष की सेवा पूरा करने के बाद ही 3 साल तक का अवैतनिक अध्ययन अवकाश ले सकेंगे। शिक्षा विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने शुक्रवार को यह आदेश जारी कर दिया। पहले 2 साल तक का अवैतनिक अवकाश का प्रावधान था, लेकिन यह शर्त नहीं थी कि नियोजन के बाद सात साल तक सेवा पूरा करना है।



माध्यमिक शिक्षक (नियोजन व सेवाशर्त) नियमावली 2006 के नियमानुसार अध्ययन अवकाश नियोजन के कितने वर्ष के बाद लिया जा सकता है, यह स्पष्ट नहीं था। शिक्षक व पुस्तकालयाध्यक्ष अपने संबंधित नियोजन इकाई से अध्ययन अवकाश मंजूर होने के बाद अवकाश पर जा सकते हैं। प्राथमिक व मध्य विद्यालय के नियोजित शिक्षकों के लिए अध्यययन अवकाश का प्रावधान नहीं है। प्राथमिक नियोजित शिक्षकों को अवैतनिक अध्ययन अवकाश का कोई प्रावधान नहीं है।

UPTET news