; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

डीईओ कार्यालय में तालाबंदी करेंगे टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी

बिहार टीईटी-सीटीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षित अभ्यर्थी संघ की जिला कमेटी की बैठक रविवार को गांधी इंटर विद्यालय के मैदान में हुई। जिसमें उपस्थित सदस्यों ने एक सुर में बिहार शिक्षक बहाली प्रक्रिया 2019-20 की आलोचना की।
संघ के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु राज ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षक बहाली प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षक अभ्यर्थियों का आर्थिक, मानसिक व शारीरिक शोषण कर रही है। शेष बची हुई 2014 की पुरानी रिक्तियों के आधार पर ही शिक्षकों की बहाली की जा रही है, जो टीईटी-सीटीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के साथ धोखा है। बिहार टीईटी का आयोजन वर्ष 2017 में हुआ था और बहाली 2019 में हो रही है। उपस्थित सदस्यों ने शिक्षक बहाली प्रक्रिया के विरोध में डीईओ कार्यालय का घेराव और तालाबंदी करने का फैसला किया है। साथ ही सरकार से मांग किया कि मार्च 2019 तक समायोजन कर रिक्तियों को जोड़कर ऑनलाइन के माध्यम से पारदर्शी तरीके से आवेदन लिया जाए। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर जल्द ही पटना में आंदोलन किया जाएगा। मौके पर हेमंत राय, रविरंजन, साकेत बिहारी, प्रभात चंदन, मो. सद्दाम, सुग्रीव कुमार, सुभाष चंद्र, मो. अब्दुल हक, शशि शेखर विकास कुमार आदि उपस्थित थे।

UPTET news