; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

शिक्षक संघों का मूल्यांकन केंद्रों पर जारी रहा धरना

भागलपुर। जिले में शिक्षक संघों ने शुक्रवार को भी इंटर एवं मैट्रिक की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बाधित कर अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन जारी रखा। शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि शुक्रवार की शाम सर्किट हाउस में कहलगांव के विधायक सदानंद सिंह ने घाटा अनुदान पर साकारात्मक वार्ता हुई है।
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से दूरभाष पर बात कराई है। भरोसा दिया गया है कि कमेटी गठित कर मामले को सुलझा लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जैसे ही सरकार के स्तर पर समझौते के लिए कमेटी गठित होगी। हड़ताल समाप्त कर हम शिक्षक इंटर की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन कार्य में लग जाएंगे। वार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी प्रो. मृणाल शंकर, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. अशोक कुमार, मनीष कुमार एवं विनोद कुमार झा उपस्थित थे।
दमनात्मक कार्रवाई की निंदा

प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एवं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने 14वें दिन भी मैट्रिक के मूल्यांकन कार्य में असहयोग जारी रखा। शिक्षक नेता सुशील कुमार एवं अखिलेश कुमार ने कहा कि शिक्षक संघों के मांगों के प्रति जो सरकार ने हठधर्मिता अपना रखी है और दमनात्मक कार्य कर रहे हैं यह घोर निंदनीय है। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएगी। असहयोगात्मक आंदोलन जारी रहेगा।

UPTET news