; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

प्रवरण वेतनमान को लेकर 'हम शपथ पत्र देते हैं आप प्रोन्नति दीजिए!'

खगड़िया। हम प्रवरण वेतनमान को लेकर सूची में शामिल एक हजार से अधिक शिक्षकों के बारे में शपथ पत्र देते हैं आप प्रोन्नति दीजिए।
शुक्रवार को अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार, स्नातकोत्तर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष ललित कुमार व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने शिक्षा स्थापना डीपीओ सह प्रोन्नति कमेटी के सचिव सुरेश साहू से मिलकर उक्त बातें कही। संघ के अधिकारी का कहना था कि प्रोन्नति में अगर-मगर करने से परेशानी बढ़ रही है। प्रवरण वेतनमान उन्हें मिलना है, जो वर्षों पूर्व सेवानिवृत हो गए। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना था कि उनसे अब यह मत मांगिए, कि, उन्हें प्रवरण वेतनमान का लाभ मिला था अथवा नहीं। हमलोग संघ के तीनों अध्यक्ष शपथ पत्र भर देते हैं कि, कभी उनलोगों को प्रवरण का लाभ नहीं मिला। कहा कि, सत्यापन में जो सही पाए गये उन्हें प्रधान पद पर भी प्रोन्नति दीजिए। ऐसा नहीं होता है तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इधर, डीपीओ का कहना था कि मेरी मंशा पर आपलोग शक मत कीजिए। हम अकेले नहीं हैं। कमेटी में कई अधिकारी शामिल है। हां, यह जरूर है, कि, जल्द ही प्रोन्नति की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
तमाम बातों के बाद संघ के पदाधिकारी चाहते हैं कि जिला के हित में शिक्षकों को विभिन्न कोटि में प्रोन्नति मिल जाए। जबकि प्रोन्नति कमेटी के सदस्यों का मानना है कि प्रोन्नति तो मिलेगी ही, मगर पड़ताल के बाद।

UPTET news