; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

डीपीओ को हटाने को शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना

डीपीओ स्थापना को हटाने और 17सूत्री मांगों के समर्थन में प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट बुधवार से बेमियादी धरने पर बैठेंगे। धरना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में होगा। दो दिन पहले भी शिक्षक एक दिवसीय धरने पर बैठ चुके हैं।

शिक्षक संघ के जिला सचिव श्यामनंदन सिंह ने बताया कि भागलपुर में शिक्षकों की हालत बहुत खराब है। उनकी समस्याएं दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारी इसमें चुपचाप बैठे हुए हैं। एमडीएम के नाम पर शिक्षकों को निशाना बनाया जा रहा है। शिक्षकों ने एमडीएम गड़बड़ी के आरोप में निलंबित हुए शिक्षकों के निलंबन वापसी की भी मांग की।
इसके अलावा जिन शिक्षकों की प्रोन्नति रोकी गई है उन्हें प्रोन्नति देने व डीपीओ स्थापना संजय कुमार को तत्काल हटाने के लिए नारेबाजी की। संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि डीपीओ जानबूझ कर शिक्षकों को प्रमोशन नहीं दे रहे हैं। उनकी डिग्री को फर्जी बता रहे हैं। अब तक किसी डिग्री की जांच तक नहीं हुई है। डीईओ से शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल जब मिला था तब उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, डीपीओ का कहना है कि उन पर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। जिन शिक्षकों की डिग्री पर संदेह है उनकी जांच जरूर होगी।

UPTET news