; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

शिक्षकों की वरीयता पूर्ववत बनी रहेगी

मधुबनी : जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में नियोजित शिक्षकों की वरीयता निदेशक प्राथमिक शिक्षा के मार्ग दर्शन आने तक या सेवा शर्त नियमावली लागू होने तक पूर्व की भांति यथावत बनी रहेगी. विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों द्वारा बिना सेवा शर्त नियमावली लागू हुए ही समूह विशेष के हितार्थ वरीयता से संबंधित पत्र निर्गत किये जाते रहे है.

जिससे शिक्षकों के समूह में वरीयता को लेकर प्राय: विद्यालयों में ऊहापोह एवं आपसी टकराव की स्थिति बनी रहती है. इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजू यादव एवं प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने डीइओ से मिलकर शिक्षक हित में पूर्व और नियोजन नियमावली 12 के आधार पर आठ वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को प्रोन्नति देने की मांग उठायी.

साथ ही सेवा शर्त नियमावली प्रकाशित होने तक इस तरह के पत्र निर्गत करने से परहेज करने की अपील डीइओ से की है. इसी आधार पर डीइओ ने निदेशक से मार्ग दर्शन मांगा है. जिससे मार्ग दर्शन प्राप्त होने या सेवा शर्त नियमावली का प्रकाशन व लागू होने तक वरीयता से संबंधित सभी पत्र स्वत: निरस्त हो गये. डीइओ ने इस आशय की सूचना संघ के नेताद्वय को भी दे दी है. और फिलहाल इस तरह के जिले में सभी मामलों पटाक्षेप हो गया.
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news