; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

टॉपर घोटाले में पूर्व परीक्षा नियंत्रक से एसआईटी कर रही पूछताछ?

इंटर टॉपर घोटाला के मामले में सीतामढ़ी से हिरासत में लिए गए पूर्व परीक्षा नियंत्रक पंकज श्रीवास्तव से एसआईटी पूछताछ कर रही है। इसको लेकर मंगलवार को तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। हालांकि एसआईटी प्रमुख मनु महाराज आैर टॉपर घोटाला के आईओ एएसपी राकेश कुमार ने पंकज को हिरासत में लेने या गिरफ्तारी से इनकार किया है।
सूत्रों के मुताबिक बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह के दामाद विवेक रंजन को सीतामढ़ी में छिपाने में शिक्षक पंकज का अहम रोल रहा है। पुलिस ने सीतामढ़ी में पंकज श्रीवास्तव के घर पर छापेमारी भी की थी लेकिन विवेक वहां से पहले ही निकल कर बॉर्डर पार करते हुए नेपाल भाग चुका था। इसके बाद पंकज को जांच टीम ने हिरासत में ले लिया था। शिक्षक पंकज को परीक्षा नियंत्रक की कुर्सी तक पहुंचाने में पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर विवेक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा पंकज की बेटी पिछले वर्ष 2015 में साइंस में पांचवीं टॉपर रही आस्था श्रीवास्तव भी एसआईटी के राडार पर है।

उषासिन्हा समेत पांच की जमानत याचिका पर सुनवाई 11 को: जेलमें बंद गंगा देवी महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्या उषा सिन्हा समेत पांच आरोपियों की ओर से दाखिल नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान मंगलवार को विशेष न्यायाधीश ने पुलिस से साक्ष्य प्रतिवेदन मांगा है। निगरानी के विशेष न्यायाधीश राघवेंद्र कुमार सिंह ने उषा सिन्हा, सुरेंद्र प्रसाद और विनोद चंद्र झा की याचिका पर सुनवाई के लिए 11 अगस्त की तिथि तय की है।

महिला सुधार गृह से रिहा हुई रूबी राय

पटना सिटी | इंटरआर्ट्स की टॉपर रही रूबी राय को अदालत से जमानत मिलने के बाद मंगलवार को गायघाट स्थित उत्तर रक्षा महिला सुधार गृह से रिहा किया गया। मां गीता कुमारी एवं दादा मुंशी प्रसाद उसे लेने आए थे। पटना सिविल कोर्ट के अपर जिला जज परवेज आलम की अदालत से जमानत मिली है। रिहाई के बाद रूबी राय ने कहा कि वह पढ़-लिखकर अधिवक्ता बनना चाहती है, ताकि पीड़ितों को न्याय दिला सके।

Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news