; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

फर्जी एडमिट कार्ड जांच में सहयोग नहीं कर रहे कॉलेज

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में ताड़र कॉलेज और सीएम कॉलेज बौंसी के फर्जी पकड़ाए एडमिट कार्ड की जांच में कॉलेज सहयोग नहीं कर रहे हैं। कॉलेजों ने विवि जांच टीम को समय पर सही कागजात उपलब्ध नहीं कराए हैं।
इसके लिए जांच टीम द्वारा दोबारा कॉलेजों से जरूरी दास्तावेज मांगे गए हैं। एक विवि अधिकारी ने बताया कि यदि इसी प्रकार कॉलेज सहयोग नहीं करेगा तो कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई तय है।
क्या था मामला
पार्ट थ्री के परीक्षाफल प्रकाशन के समय ताड़र और सीएम कॉलेज बौंसी समेत कई कॉलेजों के एक हजार से ज्यादा छात्रों का कोई रिकार्ड विवि के पास उपलब्ध नहीं था। इस कारण इन कॉलेजों के ऐसे छात्रों का रिजल्ट पर विवि ने रोक लगा दिया था। किंतु बाद में छानबीन के पश्चात जिन छात्रों का रिकार्ड विवि के पास उपलब्ध था। उन कॉलेजों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें सबसे ज्यादा फर्जी एडमिट कार्ड वाले छात्र सीएम कॉलेज बौंसी और ताड़र कॉलेज के थे।
विवि की जांच टीम बारीकी से कर रही जांच
विवि के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों कॉलेजों के लिए विवि द्वारा गठित जांच कमेटी मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इसके लिए कमेटी में शामिल कुछ शिक्षक इस मामले की तह तक जाना चाह रहे हैं। इस मामले में वे लोग जांच को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश में हैं। किंतु विवि द्वारा जांच के क्रम में कॉलेजों से जो कागजात मांगे गए थे। वे उपलब्ध कराने में कॉलेज लेट लतीफी कर रहे हैं। इससे विवि की जांच प्रभावित हो रही है।
नामांकित छात्रों समेत विवि द्वारा लिए गए फार्मो की संख्या विवि ने पूछी
जांच टीम की बैठक दो दिन पहले विवि में प्रतिकुलपति कार्यालय में हुई थी। इसमें कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे। कमेटी में पहले तो कॉलेज द्वारा उपलब्ध कराए गए पेपर की जांच हुई। किंतु टीम ने जिन कागजों को उपलब्ध कराने की बात कही थी। वे उन्हें नहीं दिए गए हैं। इसके लिए विवि ने कॉलेजों से नामांकन के रिकार्ड, विवि से कॉलेज द्वारा लिए एडमिट कार्ड का रिकार्ड, पंजीकृत छात्रों की सूची विषयवार आदि मांगे गए हैं। इसके बाद आगे की जांच की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस हफ्ते दोबारा बुलाई जाएगी बैठक
जांच कमेटी की अगली बैठक इसी हफ्ते दोबारा बुलाई गयी है। इसमें एडमिट कार्ड विभाग और रजिस्ट्रेशन विभाग के रिकार्ड को भी कॉलेजों से प्राप्त रिकार्ड से मिलाया जाएगा। ज्ञात हो कि ताड़र कॉलेज के कर्मचारी ने फर्जी कहे छात्रों को अपना बताने से इंकार कर दिया है। किंतु वे छात्र ताड़र कॉलेज के नाम पर ही सबौर कॉलेज में परीक्षा में बैठे थे। उस समय परीक्षा केंद्र पर छात्रों की संख्या बढ़ने पर काफी हंगामा हुआ था। किंतु ताड़र कॉलेज ने ही अपनी पहल पर उन छात्रों को परीक्षा दिलाया था।
====================
कोट :
विवि द्वारा गठित जांच कमेटी मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इसकी बैठक दोबारा जल्द ही बुलाई जाएगी। कॉलेजों से कुछ कागजातों की मांग कमेटी ने की है।

- प्रो. अवध किशोर राय, प्रतिकुलपति टीएमबीयू
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news