; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

निगरानी जांच के घेरे में खगड़िया के 4479 नियोजित शिक्षक

खगड़िया: निगरानी जांच के घेरे में खगड़िया के 4479 प्रारंभिक नियोजित शिक्षक हैं। तीन माह पूर्व माननीय पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर निगरानी टीम द्वारा जांच को लेकर सक्रियता बढ़ाई गई। उस समय माननीय न्यायालय द्वारा ऐसे नियोजित शिक्षकों को मोहलत दी गई जो फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति पाने में सफल रहे और वर्षो तक मानदेय पाते रहे।
ऐसे शिक्षकों में 17 ने माननीय न्यायालय का सम्मान करते हुए विभाग को इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि, इससे पहले भी विभिन्न कारणों से 179 नियोजित शिक्षक इस्तीफा सौंप चुके हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो नियुक्त 15 ऐसे शिक्षक हैं, जो काम तो कर रहे हैं। परंतु विवादों और संदेह में घिरे होने के कारण उन्हें वेतनादि नहीं दी जा रही है। 47 ऐसे भी शिक्षक हैं, जिनकी बहाली 2015 में हुई है और भुगतान की प्रक्रिया अब तक आरंभ नहीं की जा सकी है।
प्रखंडों में क्या है स्थिति
मिली जानकारी के अनुसार 4479 शिक्षकों को नियमित वेतनादि भुगतान किया जा रहा है। इसमें खगड़िया के 883, मानसी 252, बेलदौर 556, अलौली 879, परबत्ता 746, चौथम 568 व गोगरी के 853 नियोजित शिक्षक शामिल हैं।
कहते हैं डीपीओ

शिक्षा स्थापना डीपीओ सुरेश साहू के अनुसार निगरानी टीम को नियोजित शिक्षकों के अभिलेख सौंपने को लेकर तैयारी कर ली गई है। किसी क्षण टीम के यहां आने पर उन्हें अभिलेख उपलब्ध करा दिया जायेगा। उसके बाद जांच के उपरांत बहुत कुछ स्पष्ट हो जायेगा।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news